घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण पर बैठक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में शनिवार दोपहर 2 बजे टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ऐसे बच्चे जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।उन्हें टीका लगवाने एएनएम को निर्देश दिए गए। बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई.