घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में पेट्रोल पंप के समीप बाइक के सामने आया कुत्ता, बाइक सवार युवक गिरकर हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी में पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक के सामने कुत्ता जाने से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी में पेट्रोल पंप के पास बाइक के सामने कुत्ता जाने से बाइक सवार फुलगोहान गांव निवासी रोशन उइके गिरकर घायल हो गया।