माण्डल: माण्डल थाना पुलिस की कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी किया गया गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना माण्डल ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार विश्नोई (35) पुत्र श्रीराम विश्नोई निवासी बाबलों की ढाणी, काकेलाव, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है।