दमोह: भारत विकास परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, विभिन्न अतिथि हुए शामिल
Damoh, Damoh | Jul 10, 2026 दमोह भारत विकास परिषद की रानी दमयंती शाखा ने शुक्रवार को स्थापना दिवस पर टाइम्स कॉलेज में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र दुबे मुख्य अतिथि रहे। होमगार्ड के मास्टर ट्रेनर चैन सिंह लोधी और विषय विशेषज्ञ अभिषेक कुमार ने छात्रों को आपदा के दौरान बचाव, राहत कार्य और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।