गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: SSP के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का बड़ा अभियान, जिलेभर में सघन वाहन जांच
गया जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गया पुलिस द्वारा व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन जांच की गई। अभियान के दौरान सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की गई।