करौली: कारगिल विजय दिवस पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय गद्का की चौकी के विश्रामगृह में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय गद्का की चौकी के पास के विश्राम गृह पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा 25 वां कारगिल विजय दिवस मनाया। जिसमें कारगिल के युद्ध में शहीद हुए समस्त वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । साथ ही डोडा में शहीद हुए वीर शहीदों को भी श्रृद्धांजलि देकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को याद किया।