मुरैना में अंतर्राज्यीय चोर-लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
मुरैना पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर-लुटेरा गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 लाख रुपये का माल, 315 बोर के दो कट्टे और 10 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गैंग पिछले दो साल से मुरैना में लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातें कर रहा था। 30 जुलाई को जौरा में बाइक सवार दंपती से हुई लूट का खुलासा भी हुआ है। पूछताछ में भिंड, ग्वालियर और धौलपुर में वारदात करना स्वीकार किया है। मामले का खुलासा एसपी धर्मराज मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
#मुरैना #morena #पुलिस