राजपाल यादव अपनी भतीजी के संगीत समारोह में शामिल हुए, डांस के वीडियो आए सामने, दो दिन पहले जेल से छूटे
दरअसल एक्टर राजपाल यादव अपनी भतीजी के संगीत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वह परिवार और रिश्तेदार की महिलाओं के साथ डांस किया। एक्टर राजपाल 2 दिन पहले ही तिहाड़ जेल से छूटे हैं। राजपाल यादव का पैतृक गांव शाहजहांपुर के कुंडरा पहुंचे। उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की गुरुवार को शादी है। घर पर ही बुधवार को संगीत समारोह था।