जमुई: कागेसर गांव में संदिग्ध स्थिति में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कागेसर गांव में सोमवार की अहले सुबह करीब 5:00 बजे सन्देहहास्पद स्थिति में अर्जुन साह की मौत हो गई। उसके बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक अर्जुन साह के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।