जमुई: गुरमाहा में पुरानी रंजिश को लेकर वृद्ध के साथ हुई मारपीट, सदर अस्पताल से पटना रेफर
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 गुरमाहा में पुरानी रंजिश को लेकर वृद्ध को पड़ोसी द्वारा रविवार की शाम 4 बजे के करीब मारपीट किया गया था। जिसे पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। वही सोमवार की सुबह 9 बजे उसकी हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान गुरमाहा निवासी जागेश्वर राणा रूप में की गई है।