जमुई: नीम नवादा में शौच करने गए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 नीम नवादा में सोमवार की सुबह शौच करने गए एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान नीम नवादा निवासी लखन पंडित के रूप में की गई है परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह 9 बजे के करीब लखन पंडित शौच करने के लिए खेत की ओर गए थे लेकिन स्थानीय लोगों ने खेत में गिरे होने की जानकारी दी थी। जब उसे उठाकर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।