जमुई: सिंगारी टांड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 सिंगारी टांड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से चार तो दूसरे पक्ष से 2 कुल 6 लोग घायल हो गए। वही 5 को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में एक पक्ष से रविंद्र कुमार, धनराज कुमार, राजाराम तथा रूबी देवी तो दूसरे पक्ष से पंकज कुमार और एक अन्य के रूप में की गई है।