जमुई: टाउन थाना के प्राइवेट चालक ने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ की छेड़खानी, लोगों ने चालक को पीटकर पुलिस को सौंपा
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 शराब के नशे धुत टाउन थाना के निजी चालक अमलेंदु द्वारा अपने दो साथियों के साथ महिला से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। मामले में मोहल्लेवासियों ने चालक अमलेंदु को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य लोग फरार हो गया। घटना रविवार की देर रात करीब 11: 00 बजे की ख़ैरा मोड़ के पास का है।