टोंक: नव नियुक्त जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया पदभार ग्रहण
Tonk, Tonk | Jun 23, 2025 टोंक नवनियुक्त जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच पदभार ग्रहण किया है। कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया। जिला कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।