टोंक: जिला मुख्यालय सहित जिले भर में बारिश का दौर जारी, बीते 24 घंटे में पीपलू रेनगेज पर 70 व मासी बांध पर 65 एमएम बारिश दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 23, 2025 टोंक जल संसाधन विभाग नियंत्रण कक्ष प्रभारी उमेश चंद ने बताया कि सोमवार सुबह 8:00 बजे तक बीते 24 घंटे में टोंक जिले के पीपलू जल संसाधन विभाग रेनगेज पर 70 एम एम व मासी बांध रेनगेज पर 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिलेभर में बारिश का दौर लगातार जारी है। वार्षिक औसत वर्षा 654.94 एमएम के मुकाबले अब तक 137.88 एम एम बारिश से दर्ज हो चुकी है।