सैदपुर: खिदिरगंज बाजार चोरीकांड का हुआ खुलासा, चोरी के माल के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सादात थानाक्षेत्र स्थित खिदिरगंज बाजार में बीते दिनों दुकानों में हुई चोरी और चोरी के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, ईयरबड्स और नकदी बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस फरार अन्य आरोपितों की भी धर-पकड़ के प्रयास में जुटी हुई है।