पचरुखी: मारपीट के आरोप में जीटपट्टी गांव से युवक हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पचरुखी पुलिस ने गुरुवार की देर रात सराय थाना क्षेत्र के जीटपट्टी गांव से मारपीट के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक जिटपट्टी गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह है।थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि जसौली निवासी सोनू प्रसाद के आवेदन पर पचरुखी थाना कांड संख्या 210/24 दर्ज की गई है।