पचरुखी: भवानी मोड़ के समीप टेम्पू की ठोकर से महिला हुई जख्मी पचरुखी सीएचसी में कराया गया इलाज
पचरुखी भवानी मोड़ के समीप गुरुवार की संध्या टेम्पू की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खोदाई बाड़ी गांव निवासी नाजबून नेशा किसी कार्यवस पचरुखी बाजार आई हुई थी। इसी दौरान एक टेंपू ने उसे ठोकर मार दिया और वह जख्मी हो गई। जख्मी महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज किया गया।