पचरुखी: पचरुखी बाईपास सड़क पर टेंपू की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल
पचरुखी बाईपास सड़क पर नारायणपुर गांव के समीप टेंपो की ठोकर से मंगलवार को एक बाइक सवार घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रसूलपुर चट्टी निवासी इमरान अली अपनी बाइक से सिवान से दारौदा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एक टेंपो से ठोकर लग गई और वह गिरकर जख्मी हो गया। इमरान अली को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज हुआ।