गुना: सकतपुर में शासकीय भूमि पर किया अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया,चला बुलडोजर
Guna, Guna | Feb 28, 2024 गुना की ग्राम पंचायत सकतपुर में शासकीय भूमि पर किया अतिक्रमण को प्रशासनिक टीम ने हटाया। कार्रवाई के दौरान कैंट थाना पुलिस की टीम, गुना तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। सकतपुर में शासकीय भूमि पर रामजीवन लोधा नाम के व्यक्ति ने पक्का निर्माण कर कब्जा कर रखा था। प्रशासनिक टीम ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।