गुना: सिंगारपुर में खेत पर भैंस चरा रहे एक लड़के ने तीन लोगों पर लगाए मारपीट करने के आरोप थाना में की शिकायत
Guna, Guna | Feb 27, 2024 गुना के म्याना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में खेत पर भैंस चरा रहे वीरपाल पुत्र दिनेश पाल उम्र 17 साल निवासी ग्राम हिंनोदा ने मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में पुलिस को बताया, तीन लोग उसकी भैंसों को घेर कर ले जा रहे थे। विरोध करने पर तीनो ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। तीनो फरियादी के रिश्ते में मामा लगते हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।