गुना: ग्राम पंचायत करोद का नक्शा बनाए जाने की मांग पर एक व्यक्ति ने कलेक्टर को दिया आवेदन
Guna, Guna | Feb 27, 2024 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत करोद के नक्शा बनाने की मांग पर कलेक्टर को आवेदन दिया है। फरियादी नरेंद्र रघुवंशी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया, नक्शा ना होने से लोगों को सीमा ज्ञान नही है। गांव में भूमि विवाद बढ़ रहे हैं। फरियादी गुना विधायक पन्नालाल शाक्य शिकायत कर चुके हैं। विधायक ने कलेक्टर से बात करने और मामला विधानसभा में उठाने की बात कही है।