गुना: म्याना चौराहे पर ब्रह्मलीन विद्यासागर महाराज को जैन समाज ने दी विनयांजलि, भारत रत्न देने भारत सरकार से की मांग
Guna, Guna | Feb 26, 2024 म्याना चौराहे पर जैन समाज के साथ सभी समाज के लोगों ने ब्रह्मलीन आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि दी। लोगों ने ब्रह्मलीन आचार्य विद्यासागर महाराज को भारत सरकार से भारत रत्न देने की भी मांग की। इस दौरान जैन समाज और अन्य सभी समाजों के लोग मौजूद रहे।