गुना: सकतपुर में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले एक व्यक्ति को भेजा गया सिविल जेल : एसडीएम गुना
Guna, Guna | Feb 26, 2024 गुना के सकतपुर गांव में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले रामजीवन लोधा को सिविल जेल भेजा गया है। एसडीएम गुना दिनेश सांवले ने बताया कि राजस्व निरीक्षक पटवारी की टीम ने शासकीय भूमि पर पक्की दुकान बनाकर व्यवसाय करने वाले रामजीवन को अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार समझाया। न्यायालय तहसीलदार गुना के बेदखली आदेश का पालन न करने पर अतिक्रमणकर्ता को सिविल जेल भेजा गया है।