गुना: बल्लापुर का किसान परिवार सूखती फसल को लेकर पहुंचा कलेक्टर के समक्ष, पड़ोसी किसान पर पानी की पाइपलाइन फोड़ने के लगाए आरोप
Guna, Guna | Feb 27, 2024 गुना के म्याना इलाके के बल्लपुर का एक किसान परिवार खेत में खड़ी गेहूं की सूखती फसल को लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचा। किसान अनंतसिंह पुत्र हरनामसिंह कुशवाहा का आरोप है। पड़ोसी किसान ने पानी की पाइपलाइन फोड़ दी है। उसकी फसल में पानी नही मिलने से गेहूं की फसल खेत में सूख रही है। प्रशासन ने पड़ोसी किसान के कब्जे से भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर फरियादी को सौंपा था।