फतुहा: महारानी चौक के पास ई-रिक्शा से दबकर घायल हुई 3 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत
Fatwah, Patna | Jul 20, 2025 महारानी चौक के पास ई रिक्शा से दबकर एक तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी। जिसका इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। बच्ची के शव को लेकर परिजन रविवार की रात्रि 9:00 बजे फतुहा थाना पहुंचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस ने ई रिक्शा जब्त कर लिया है। जबकि चालक फरार है। मृतक बच्ची दौलतपुर डीह निवासी विमलेश सिंह की पुत्री अंकु सिंह है।