विष्णुगढ़: छोटा डहरभंगा में ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से गाय की मौत, पीड़ित ने मांगा मुआवजा
छोटा डहरभंगा में ट्रांसफॉर्मर के पास फैला करंट, गाय की मौत; पीड़ित ने मांगी मुआवजा। टाटीझरिया के छोटा डहरभंगा बावनचेन के समीप बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बिजली ट्रांसफॉर्मर के पास फैले करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पीडित संतोष साव ने स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है।