गुरारू: गुरारू में लावारिस बाइक से 1.875 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
Guraru, Gaya | Nov 10, 2026 गुरारू पुलिस ने परसोहदा ओवरब्रिज के पास से लावारिस हीरो स्प्लेंडर बाइक से 1.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बाइक चालक पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।पुअनि विनोद कुमार यादव ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती पर निकले थे। मथुरापुर बाजार में गुप्त सूचना मिली तो उसके आधार पर कार्रवाई की गई।