लालगंज: देवगांव थाना की पुलिस टीम ने जमीनी विवाद में मारपीट व जानलेवा हमले के वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में देवगांव थाना की पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह मय हमराह फोर्स ने जमीनी विवाद में मारपीट व जानलेवा हमला के मामले में वांछित दो आरोपियों सुभाष सरोज और दुर्गेश सरोज को चेवार गोवर्धनपुर के सामने हाईवे रोड से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।