सैदपुर: सैदपुर नगर में विभाजन विभीषिका दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा, नगर भारत माता के जयघोष से गूंजा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में शुक्रवार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर सैदपुर तहसील प्रशासन की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में एसडीएम, तहसीलदार नायब तहसीलदार और सीओ के अलावा तहसील और ब्लॉक कर्मचारियों के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।