सहजनवा: सड़क हादसे में भाजपा महामंत्री राम अशीष मौर्य के निधन से शोक की लहर, पिपरौली भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
गोरखपुर के पिपरौली भाजपा मंडल इकाई द्वारा शुक्रवार को मंडल महामंत्री राम अशीष मौर्य के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। पिपरौली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि राम अशीष मौर्य का 20 मई को हुए एक सड़क हादसे में निधन हो गया था, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।