तिअरा गांव में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, खेत में मिला शव। चुटिया थाना क्षेत्र के तिअरा गांव में रविवार और सोमवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। पूर्व बीडीसी सुनील बैठा और पैक्स अध्यक्ष गुड्डु दूबे ने बताया कि मनीषा सरसों के खेत में पटवन कर रही थी।