चम्बा: चंबा भरमौर मार्ग पर त्रिलोचन महादेव के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत
Chamba, Chamba | May 13, 2024 चंबा भरमौर मार्ग पर त्रिलोचन महादेव के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढकोग निवासी कुलविंदर के तौर पर की गई है।जहां पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिरी है। वहां पर सीधे खाई है और सामने रावी नदी बहती है।ऐसे में जब बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई तो बाइक सड़क पर रह गई पर सवार व्यक्ति खाई में लुढ़कते हुए रावी में जा गिरा।