चम्बा: नए बस अड्डे के पास आमने- सामने टकराई दो कारें, दोनों चालक गंभीर रूप से हुए घायल
Chamba, Chamba | May 13, 2024 चम्बा- पठानकोट एनएच पर नए बस अड्डे के समीप दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत होने से उनमें सवार दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस चौकी चम्बा के प्रभारी हंसराज ने मीडिया के साथ सांझा की है।