Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
usr99426380
डांडिया में बच्चों ने भी की मस्ती
Hardoi, Hardoi
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026
🚨 सीतापुर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भीम आर्मी प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो कॉल पर सुनी पीड़ा सीतापुर, उत्तर प्रदेश। सीतापुर जनपद के ग्राम लुधौरा में दिवंगत मनोज गौतम के पीड़ित परिवार से मिलने भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंचे डॉ. कुलदीप भार्गव ने भीम आर्मी के संस्थापक एवं नगीना से सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी से वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित परिवार की बातचीत कराई। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद जी ने परिवार की बात सुनी और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। इस मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग एक बार फिर प्रमुखता से उठी है। परिवार को न्याय मिले और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो, इसके लिए आवाज बुलंद की जा रही है। संदेश स्पष्ट है—पीड़ित परिवार अकेला नहीं है। मनोज गौतम के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और न्याय की मांग जारी रहेगी। ✊ जय भीम! जय संविधान! 📢 City News 24 Live | जज़्बा सच दिखाने का #ChandrashekharAzad #BhimArmy #JusticeForManojGautam #Sitapur #ManojGautam #जयभीम #जयसंविधान #दलितन्याय #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026
भागलपुर: स्कूल के पास नशे का खेल, ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ा; पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस भागलपुर (बिहार)। कहलगांव प्रखंड के बुद्धचक क्षेत्र में स्कूल के समीप नशे के अवैध कारोबार और गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल के पास संदिग्ध गतिविधियों पर ग्रामीणों की नजर स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बुद्धचक स्थित स्कूल के आसपास पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था और नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। देर रात जब कुछ युवक इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे, तब स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडों से पिटाई, परिजनों से बात कराने की मांग वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आक्रोशित ग्रामीण हाथ में लाठी-डंडे लेकर युवकों से पूछताछ कर रहे हैं और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान युवक अपने परिजनों से बात कराने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन ग्रामीण उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए बैठने को कह रहे हैं। दीवार पर स्पष्ट रूप से 'प्रखंड - कहलगांव, जिला - भागलपुर (बिहार)' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और कानून को हाथ में लेने वाले तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026
बाज़ार में महिलाओं के दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, कपड़े खींचने का वीडियो वायरल बाज़ार में सरेआम महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। कपड़े की दुकान/स्टॉल के सामने हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बात-सुनने से मारपीट तक पहुँची बात प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाज़ार में एक दुकान के बाहर किसी बात को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं के बीच हाथापाई और मारपीट होने लगी। सरेराह बाल व कपड़े खींचने का ड्रामा वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि महिलाएँ एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और मारपीट कर रही हैं। मौके पर मौजूद कुछ पुरुषों व स्थानीय लोगों ने उन्हें बीच-बचाव कर अलग करने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएँ काफी देर तक आपस में उलझी रहीं। आसपास के लोग इस हंगामे को तमाशा बनकर देखते रहे और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026
न पता किसने खोदा, न भरने की सुध; रेलवे गंज में मुसीबत बना गड्ढा हरदोई शहर के रेलवे गंज क्षेत्र में खुला पड़ा एक गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वार्ड संख्या 23 में लाइट ऑफ कल्चर हिल्स स्कूल वाली गली में बने इस गड्ढे को चार दिन बीत जाने के बाद भी बंद नहीं कराया गया है। गड्ढा किस विभाग या संस्था की ओर से खोदा गया, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। ऐसे में रास्ते से गुजरने वाले लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय मार्ग पर दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बना रहता है। सड़क के बीच या रास्ते में खुले गड्ढे के कारण वाहन चालकों को निकलने में सावधानी बरतनी पड़ रही है। अचानक गड्ढे के सामने आ जाने से दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई है। खासकर रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने पर यह परेशानी और बढ़ सकती है। *बड़े हादसे की आशंका से भयभीत मोहल्लेवासी* इस गली में स्कूल होने के कारण बच्चों की आवाजाही भी लगातार रहती है। अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस घर लाने के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गड्ढे के चलते ई-रिक्शा चालकों को भी रास्ता पार करने में परेशानी हो रही है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावक भी चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे को बंद नहीं कराया गया तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है।बताया जा रहा है कि एक दूरसंचार कंपनी से इस संबंध में बातचीत की गई, लेकिन कंपनी ने गड्ढा खोदने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गड्ढा किसने और किस उद्देश्य से खोदा था।फिलहाल चार दिन से खुला पड़ा यह गड्ढा मोहल्ले के लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द गड्ढे को बंद कराएगा, ताकि स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026
सार्वजनिक पार्क में दिनदहाड़े शराब पीती मिलीं दो महिलाएं, टोकने पर भाग निकलीं दिल्ली: राजधानी के एक रिहायशी इलाके स्थित सार्वजनिक पार्क में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो महिलाएं दिनदहाड़े खुलेआम शराब पीती हुई पाई गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। सीढ़ियों पर बैठकर पी रही थीं शराब जानकारी के अनुसार, 'हाथी वाले पार्क' (ए-ब्लॉक) की सीढ़ियों पर बैठकर दो महिलाएं सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन कर रही थीं। पार्क में उस समय बच्चे और अन्य निवासी भी मौजूद थे। जब पार्क में मौजूद स्थानीय निवासियों और एक युवक ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोका, तो महिलाएं उनसे बहस करने लगीं। वीडियो बनता देख मौके से भागीं स्थानीय निवासियों द्वारा आपत्ति जताने और मोबाइल से वीडियो बनाने पर दोनों महिलाएं आनन-फानन में अपना सामान समेटकर पार्क के गेट से बाहर की ओर भाग निकलीं।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026