Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

ट्रांसप्लांट के नाम से भागते थे लोग, आज वही बन रहा है जीवनदान... कैंसर को हराने की नई क्रांति, डॉक्टरों ने दिखाई राह VOF STUDIO PODCAST में Dr. Rahul Bhargava Principal Director & Chief - Hematology, Hemato Oncology & Bone Marrow Transplant | FMRI Gurgaon और Dr. Siddharth Shanker Sood Senior Consultant Oncology के साथ खास बातचीत #vofstudiopodcast #DrRahulBhargava #drsiddharthsood #bonemarrowtransplant #CancerAwareness #CancerTreatmentSupport #CancerCareSupport #bloodcancertreatment #HematologyOncology #cancersurvivor #beatcancer #cancerresearch #HealthcareIndia #MedicalInnovation #HealthTalk #FortisHospitals #fmrigurgaon #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 17, 2026

MORE NEWS

स्वर्णकार समाज की महिलाओं को मिला नया नेतृत्व...
14 अगस्त को फरीदाबाद में होगा भव्य महिला सम्मान समारोह

हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन ने महिला नेतृत्व और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए संगठन के निमंत्रण पत्र एवं संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में अनेक उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में सेक्टर-17 स्थित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का संचालन संगठन की नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव एवं उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता सपना वर्मा ने किया। वहीं, फरीदाबाद जिला इकाई की कमान प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनीता सोनी को सौंपे जाने पर सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
बैठक में समाज के उत्थान से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से हरियाणा सरकार से स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की मांग उठाई गई। साथ ही महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से नई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में स्वर्णकार समाज की महिलाएं सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई पहचान बनाएंगी तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. अनीता सोनी ने जानकारी दी कि 14 अगस्त को सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर, फरीदाबाद में भव्य महिला सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की सक्रिय महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिला सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए आयोजित होने वाले इस समारोह में सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहने की संभावना है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनीता वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. अनीता सोनी, प्रदेश महासचिव एडवोकेट सपना वर्मा, इन्द्रा वर्मा, कविता वर्मा, शिप्रा वर्मा, एडवोकेट कविता वर्मा, प्रिया वर्मा, पिंकी वर्मा, मधु वर्मा, सीनियर एडवोकेट आर.पी. वर्मा, आर.डी. वर्मा, एस.के. वर्मा, कैन्हया वर्मा, मुकेश वर्मा, एडवोकेट विकास वर्मा, जय किशन वर्मा, अशोक वर्मा, मनीष वर्मा, रमेश डाबर, दीपक कपिल, संदीप वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वर्णकार समाज की महिलाओं को मिला नया नेतृत्व... 14 अगस्त को फरीदाबाद में होगा भव्य महिला सम्मान समारोह हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन ने महिला नेतृत्व और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए संगठन के निमंत्रण पत्र एवं संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में अनेक उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में सेक्टर-17 स्थित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संगठन की नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव एवं उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता सपना वर्मा ने किया। वहीं, फरीदाबाद जिला इकाई की कमान प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनीता सोनी को सौंपे जाने पर सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बैठक में समाज के उत्थान से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से हरियाणा सरकार से स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की मांग उठाई गई। साथ ही महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से नई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में स्वर्णकार समाज की महिलाएं सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई पहचान बनाएंगी तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. अनीता सोनी ने जानकारी दी कि 14 अगस्त को सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर, फरीदाबाद में भव्य महिला सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की सक्रिय महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिला सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए आयोजित होने वाले इस समारोह में सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहने की संभावना है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनीता वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. अनीता सोनी, प्रदेश महासचिव एडवोकेट सपना वर्मा, इन्द्रा वर्मा, कविता वर्मा, शिप्रा वर्मा, एडवोकेट कविता वर्मा, प्रिया वर्मा, पिंकी वर्मा, मधु वर्मा, सीनियर एडवोकेट आर.पी. वर्मा, आर.डी. वर्मा, एस.के. वर्मा, कैन्हया वर्मा, मुकेश वर्मा, एडवोकेट विकास वर्मा, जय किशन वर्मा, अशोक वर्मा, मनीष वर्मा, रमेश डाबर, दीपक कपिल, संदीप वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 12, 2026

जरा सोचिए …

जरा सोचिए …

Panipat, Panipat | Jul 12, 2026