उदयपुर की ''ताज अरावली" होटल प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला: 'ईशान क्लब्स एंड होटल्स' के निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी हुई (FIR) दर्ज,
--ताज अरावली होटल के निर्माण में कई गड़बड़िया के आरोप। .. जैसे
अनुसूचित जनजाति (ST) के गरीब किसानों की कृषि भूमि, सिंचाई विभाग और वन विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण किए।
--अरावली हिल पॉलिसी (Aravalli Hill Policy) और फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट का उल्लंघन करते हुए पहाड़ियों को काटकर किया गया गैर-कानूनी निर्माण ।
--RERA मानकों का उल्लंघन
पुलिस कर रही मामले की जांच. जल्द होगा दूध का दूध और पानी का पानी
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan Delhi Police Udaipur Police
#tajaravaliudaipur #FirstInformationReport #viralpost #nonfollowers #FraudAlert
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मैसर्स ईशान क्लब्स एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जालसाजी, धमकी देने और आपराधिक साजिश रचने के गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 406, 409, 420,120B के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
मामले के मुख्य आरोपी:
1. मैसर्स ईशान क्लब्स एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (कार्यालय: 805, DLH पार्क, S.V. रोड, गोरेगांव वेस्ट, मुंबई)
2. राजीव आनंद (निदेशक)
3. साहिल आनंद (निदेशक)
4. चारू आनंद (निदेशक)
आरोप और धोखाधड़ी का तरीका:
* झूठे वादे और निवेश की ठगी: आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से सफदरजंग, नई दिल्ली में मुलाकात कर उदयपुर (राजस्थान) के कोडियात स्थित "ताज अरावली" / ईशान ग्रुप के 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट में कॉटेज और स्टूडियो यूनिट बेचने का झांसा दिया। निवेशकों को 9-12% प्रति वर्ष न्यूनतम सुनिश्चित रिटर्न और कुल लाभ में 25% तक के हिस्से का वादा किया गया था।
* स्टांप ड्यूटी लेकर रजिस्ट्री न करना: निवेशकों से पूरी बिक्री राशि और रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपये (स्टांप शुल्क) वसूलने के बावजूद आरोपियों ने टाइटल डीड/सेल डीड (Sale Deed) का निष्पादन नहीं किया और सरकारी राजस्व को भी चूना लगाया।
* अवैध निर्माण और पर्यावरण को नुकसान: जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अनुसूचित जनजाति (ST) के गरीब किसानों की कृषि भूमि, सिंचाई विभाग और वन विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण किए। अरावली हिल पॉलिसी (Aravalli Hill Policy) और फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट का उल्लंघन करते हुए पहाड़ियों को काटकर गैर-कानूनी निर्माण किया गया।
* RERA मानकों का उल्लंघन: यह पूरा प्रोजेक्ट बिना RERA (रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट) पंजीकरण के चलाया जा रहा था।
* अवैध बिक्री और धमकियां: शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के इस प्रॉपर्टी को एक विदेशी संस्था ("ब्लैकस्टोन") को बेचने का प्रयास किया। जब निवेशकों ने अपने कानूनी अधिकारों और कागजात की मांग की, तो उन्हें राजनीतिक रसूखदारों के नाम पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं।
जांच की स्थिति:
ईडब्ल्यूओ (EOW) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इसमें वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं, बेनामी संपत्ति और सरकारी विभागों की मिलीभगत की भी गहनता से जांच की जा रही है।
-------------------------------------------
मामले में दूसरी ओर मैसर्स ईशान क्लब्स एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने मीडिया में एक ईमेल की कॉपी साँझा की है और उस यह मेल ताज अरावली ऑनर को की गई है इस ईमेल में लिखा है ईशान क्लब्स एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड पर ताज अरावली निवेशकों द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है इन्हे तुरंत वापस ले और ताज अरावली निवेशक -मैसर्स ईशान क्लब्स एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड से तुरंत -माफ़ी मांगे।
खेर दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप होते रहेंगे - आपको बता दे की मैसर्स ईशान क्लब्स एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में FIR दर्ज हो चुकी है , दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है - जो भी तथ्य होंगे - जो भी सच्चाई होगी बहुत जल्द जनता के सामने आ जाएगी।
------------------------------------------------------
मैसर्स ईशान क्लब्स एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शिकायतकर्ताओं को नोटिस
आदरणीय महोदय/महोदया,
ईमेल (tajaravaliownersassociation@gmail.com) के ज़रिए आपके साथ शेयर की गई FIR के संदर्भ में, कृपया ध्यान दें कि हमने शिकायतकर्ताओं को एक नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे कहा गया है कि वे कंपनी और उसके डायरेक्टर्स के ख़िलाफ़ लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों को तुरंत वापस लें, सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें या माफ़ी मांगें, और आगे से किसी भी तरह का मानहानि करने वाला, झूठा, गुमराह करने वाला या डराने-धमकाने वाला व्यवहार न करें।
आपकी जानकारी और रिकॉर्ड के लिए, उस नोटिस की एक कॉपी और उसे भेजने वाला ईमेल साथ में अटैच किया गया है।
आपसे अनुरोध है कि ऐसे बिना आधार वाले और बेबुनियाद आरोपों को प्रकाशित करने से बचें, जो शरारतपूर्ण इरादे से लगाए जा रहे हैं।
सादर,
ईशान ग्रुप
------------------------------------------------
note : ताज अरावली निवेशकों द्वारा ईशान क्लब्स एंड होटल्स' के निदेशकों के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर की कॉपी एवं ईशान क्लब्स एंड होटल्स' के निदेशकों द्वारा ताज अरावली निवेशकों को दिए ईमेल नोटिस की कॉपी साथ में सलग्न है।
अब देखना यह है की मामले में दिल्ली पुलिस कितना जल्द दूध का दूध और पानी का पानी कर पति है। ताज और सटीक जानकारी के लिए आप बने रहे News 24 Udaipur के साथ।
Girwa, Udaipur | Aug 23, 2026