पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सौंदर्यीकरण और गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को जेपी गंगा पथ पहुंचे। गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के आसपास के सौंदर्यीकरण और गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। वहीं जेपी गंगा पथ के पास किय जा रहे पौधारोपण का भी सीएम नीतीश कुमार ने जायजा लिया और जल्द से जल्द काम पूरा करने का भी निर्देश दिया।