पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से बच्चा चोरी कर ₹2.7 लाख में बेचा, बच्चा मिला, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
पति से विवाद के बाद एक महिला पटना जंक्शन पहुंची थी। पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 के टिकट काउंटर के पास से महिला के नाबालिक बच्चे की 28 जून को चोरी कर ली गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो 30 जून को मामले की शिकायत रेल थाने में की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।