पटना ग्रामीण: 15 अगस्त से शुरू होगा मेट्रो का पहला चरण, मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक चलेगी मेट्रो
पटना मेट्रो की पहले फेज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। पहले फेज के तहत मलाही पकड़ी से लेकर पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक मेट्रो चलेगी। सुबह 5 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक लोग पटना मेट्रो में सफर कर सकेंगे। पटना मेट्रो का न्यूनतम किराया 15 रुपए होगा। मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक जाने के लिए यात्रियों को 30 रुपए किराया देना होगा।