पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे अचानक सीएम हाउस से निकलकर राजभवन पहुंचे। राज भवन में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर यह मुलाकात हुई है।