घोड़ाडोंगरी: जनविश्वास अभियान: सारणी नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड 20 और 21 में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
नगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनका त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सारणी नगर पालिका द्वारा जनविश्वास अभियान के तहत वार्डों में जनसंपर्क कर नागरिकों से संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 20 एवं 21 का दौरा कर वार्डवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।