राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 के चलते शराब की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
पहले चरण के मतदान को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में 🗓️ 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा। इस दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी और शराब की बिक्री नहीं की जा सकेगी।
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा। मतदान से पहले निर्धारित 48 घंटे की अवधि के लिए यह प्रतिबंध लागू किया गया है।
वित्त एवं आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। तय समय समाप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में शराब की बिक्री दोबारा शुरू की जा सकेगी।
राजस्थान की ऐसी ही जरूरी और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।
Jaipur, Jaipur | Sep 7, 2026