पातेपुर: बहुआरा हेल्थ u0026 वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही से नवजात की मौत, जांच के आदेश, 3 सदस्यीय कमेटी गठित
पातेपुर के बहुआरा स्थित हेल्थ &वेलनेस सेंटर में प्रसव के दौरान हाथ से छूट कर गिरने से नवजात की मौत मामले में MOIC ने जांच के आदेश दिए है। शुक्रवार की सुबह 7 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र पासवान ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। आज जांच होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।