जमुई: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिलेभर में लोगों को करेगी जागरूक
Jamui, Jamui | May 4, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रचार- प्रसार जोर-शोर से की जा रही है। सोमवार की दोपहर 12:30 बजे जिला जज संदीप सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ व्यवहार न्यायालय जमुई के समस्त न्यायिक पदाधिकारी गण तथा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी भी उपस्थित थी।