गुना: गुजराई गांव में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति के मकान में लगी आग, घर गृहस्ती का सामान अनाज और नगदी रुपए जले
गुना की ग्राम पंचायत देवरीमार ग्राम गुजराई में परमाल सहरिया नाम के व्यक्ति के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, मकान में लगी आग में घर गृहस्ती का सामान, अनाज और 45000 रुपए नगदी जलकर राख हो गए, ग्राम पंचायत देवरीमार की सरपंच पान बाई ने पंचनामा बनाकर नुकसान का आंकलन किया है, पीड़ित परमाल सहरिया ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है