आबू रोड: आबूरोड के चनार के पास दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरी बुजुर्ग महिला, पिकअप के टायर में फंसने से अधेड़ महिला की मौत
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर चौकी अंतर्गत चनार गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के दौरान महिला बाइक पर पीछे बैठी हुई थी।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान धामसरा फली गिरवर निवासी धरमी गरासिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी