कुलपहाड़: पनवाड़ी थाना क्षेत्र में युवती ने सल्फास खाकर दी जान, जबरन शादी के दबाव से थी परेशान
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जबरन शादी के दबाव और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर एक युवती ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, युवती अपने ननिहाल में रह रही थी। आरोप है कि उसका मामा और एक अन्य युवक उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे।लड़की पर शादी का दबाव बनाने वाला युवक रिश्ते में मामा था।