पटना ग्रामीण: गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा गली नंबर-3 में कमरे से महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार की देर रात 11 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा गली नंबर-3 में रोजी खातून नाम की महिला का शव कमरे से बरामद किया गया। उसकी एक साल पहले मोहम्मद एजाज से शादी हुई थी। दोनों किराए पर रह रहे थे। पति तीन दिन पहले भागलपुर गया था। घरेलू कलह की आशंका में खुदकुशी का शक जताया जा रहा है। पुलिस व एफएसएल टीम जांच में जुट गई है।