पटना ग्रामीण: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने पटना में जिलाधिकारी से मुलाकात की, प्रशासनिक विषयों पर हुई चर्चा
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 प्रशिक्षु अधिकारियों ने भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पटना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शाम 5:00 बजे जिलाधिकारी पटना से समाहरणालय में शिष्टाचार भेंट की और जिला व राज्य प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विमर्श किया। अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्य प्रणाली की जानकारी ली और अनुभव साझा किया।